फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालमंडी में बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूटपाट करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
अमृतसर के ग्वाल मंडी इलाके में कुछ दिन पहले लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी के बार? - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
अमृतसर। कैंटोनमेंट पुलिस थानाक्षेत्र ग्वालमंडी में 11 व 12 जून की मध्य रात्रि कामिनी देवी (65) की गला दबाकर हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से बुजुर्ग महिला के गले व घर से लूटे सोने के गहने, वोटर कार्ड तथा बैंक की कापियां और एफडी बरामद की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी वीरवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने दी। इस मौके पर डीसीपी प्रभजोत सिंह और सहायक कमिश्नर गुरविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीपी सिंह ने बताया कि कैंटोनमेंट थाना पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतका के भतीजे शंकर विज की शिकायत पर 12 जून को अज्ञात हत्यारों के खिलाफ के खिलाफ हत्या व लूट को अंजाम देने के आरोपों में केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता शंकर विज ने बताया कि उनकी बुआ कामिनी घर में अकेली रहती थी और घर में ही करियाना की दुकान करती थी। पुलिस ने इसमें 12 जून को अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। एडीसीपी-2 प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि इसमें हर पहलू से जांच किए जाने के बाद मृतका बुजुर्ग कामिनी के पड़ोस में रहने वाले दीपक उर्फ काका को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई। जांच में आरोपी के कब्जे से मृतका के गले और घर से लूटा कांटों की जोड़ सहित सोने का एक सेट, सोने की एक चेन, सोने की एक जोड़ी बालियां, वोटर कार्ड, बैंक की कापियां और एफडी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें