फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घर से बुलाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। कत्थूनंगल थानाक्षेत्र के गांव चाचोवाली में एक युवक को घर से बुलाकर पानी वाली मोटर पर ले जाकर मुंह और चेहरे पर ईंटों से हमला कर हत्या कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने युवक के छोटे भाई के बयान पर उसके ही गांव के 2-3 लोगों ने, जिनमें एक की पहचान हो गई है, के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को काबू करने के लिए दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चाचोवाली गांव निवासी राजन सिंह ने बताया कि 28 जून की रात को वह अपने बड़े भाई जोबनप्रीत सिंह (21) और माता निंदर कौर के साथ खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 8:30 बजे गांव का युवक गुरिंदर सिंह उनके भाई राजन को ताश खेलने लिए आवाज देकर अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि जब काफी रात तक राजन घर नहीं लौटा तो वह अपनी माता निंदर कौर के साथ भाई को ढूंढने निकले।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बीच रात करीब 12:30 बजे जब वे राजन को ढूंढते-ढूंढते कश्मीर सिंह की पानी की मोटर के पास पहुंचे तो उन्होंने चीखने की आवाजें सुनीं। जब वह मोटर के पास पहुंचे तो देखा कि आरोपी गुरिंदर सिंह अपने दो-तीन अन्य नकाबपोश साथियों के साथ उनके भाई जोबनप्रीत के सिर पर ईंटों से वार कर रहा था। हमारे वहां पहुंचते ही सभी आरोपी फरार हो गए। उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही जोबनप्रीत सिंह की मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें