फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: अब नवजोत कौर सिद्धू बोलीं- अरूसा की बातों में समय न करें बर्बाद, तीन दिन पहले साधा था निशाना

Tue, 26 Oct 2021 11:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अरूसा आलम मामले से सिद्धू दंपती ने दूरी बना ली है। पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी नेताओं से पंजाब के मुख्य मुद्दों पर लौटने की अपील की थी। अब उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अरूसा की बातों पर समय बर्बाद न करें। सरकार के पास काम करने को सिर्फ चार माह बचे हैं। 
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अब अरूसा की बातों पर समय खराब नहीं करना चाहिए। सरकार के पास काम करने के लिए सिर्फ चार माह का समय है। अरूसा आलम के अलावा पंजाब के कई और महत्वपूर्ण मुद्दे भी हैं। नवजोत कौर ने अभी तीन दिन पहले ही कहा था कि कैप्टन अब अपनी बाकी जिंदगी अरूसा आलम के साथ ही बिताएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने यह बात मंगलवार को अमृतसर के प्रीत नगर इलाका में विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद कही। उन्होंने कहा कि वे अरूसा की बातों को लेकर अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहतीं क्योंकि सरकार के पास सिर्फ चार महीने ही बचे हैं और प्रदेश के विकास के लिए कई अन्य मुद्दों पर फोकस करना चाहिए। 

केंद्र बीएसएफ को पंजाब के सीमांत जिलों में 50 किलोमीटर तक के अधिकार देकर एक और राज्य बनाने की तैयारी में है, जिसे रोकना बहुत जरूरी है। साढ़े चार साल तक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह एक मुश्किल में रहे। इस दौरान अकालियों ने पैसे देकर अपने लोगों को चेयरमैन तक लगवा लिया। मगर कैप्टन ने अपने विधायकों की नहीं सुनी। आज पार्टी के कार्यकर्ता तक की बात सुनी जा रही है। अगले चार माह में कांग्रेस सरकार अपने 14 मुद्दों में से अधिकतर को पूरा कर लेगी। 
विज्ञापन


नवजोत कौर ने कहा कि कैप्टन ने किसानों के मुद्दे पर झूठ बोला कि उनकी किसानों के साथ बात हो गई, जबकि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने हाल ही में स्पष्ट कर दिया कि उनकी कैप्टन के साथ किसी भी तरह की कोई बात नहीं हुई। अब सरकार विशेष सत्र बुला रही है, जिसमें तीन कृषि कानूनों और बीएसएफ के अधिकारों में वृद्धि को लेकर चर्चा होगी। 

उन्होंने बंगाल चुनाव में बीएसएफ पर ज्यादती करने का आरोप लगाया और कहा कि पंजाब में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। बीएसएफ का दायरा बढ़ाने के संबंध में पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग भी निकाल ली है। उन्होंने सुखबीर बादल पर कटाक्ष किया और कहा कि वे शहर में नुक्कड़ बैठक कर रहे हैं, जिनमें 200 से ज्यादा लोग नहीं रहते। रैलियां तो कांग्रेस करेगी, जिसमें हजारों लोग दिखाई देंगे। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस इकाई का बहुत जल्द विस्तार होने की बात भी कही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें