फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी पादरी के प्यार में अंधी मां: 43 की उम्र में लव... बच्चा होटल में छोड़ा, सीमा पार करने पर हुआ ये हाल

Tue, 27 May 2025 03:51 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

सुनीता करीब 10 दिन पहले अपने 12 साल के बेटे के साथ घूमने के लिए लेह-लद्दाख पहुंची। उसे होटल के कमरे में छोड़कर सुनीता करगिल के दूरदराज क्षेत्र में बॉर्डर लांघकर पाकिस्तान पहुंच गई। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुनीता से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली 43 साल की महिला सुनीता जमगदे को पाकिस्तान के पादरी से ऑनलाइन इश्क हो गया। उससे मिलने के लिए सुनीता करीब 10 दिन पहले अपने 12 साल के बेटे के साथ घूमने के लिए लेह-लद्दाख पहुंची। उसे होटल के कमरे में छोड़कर सुनीता करगिल के दूरदराज क्षेत्र में बॉर्डर पर स्थित गांव हुंदरमन से सरहद लांघकर पाकिस्तान पहुंच गई।

विज्ञापन

सीमा लांघते ही उसे पाकिस्तान रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की और भारतीय डिप्लोमेट से संपर्क किया। जांच खत्म होने के बाद सोमवार को पाक रेंजर्स ने उसे अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के हवाले कर दिया। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सुनीता से पूछताछ कर रही है। 

सुनीता के भाई सुनील ने बताया कि उन्हें पांच दिन पहले ही अपनी बहन के लापता होने की खबर कारगिल पुलिस ने दी थी। सुनीता को लेने के लिए नागपुर पुलिस अमृतसर के लिए रवाना हो चुकी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सुनीता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। 

पहले भी कर चुकी थी सीमा लांघने की कोशिश
सुनीता ने इससे पहले अप्रैल में दो बार अटारी-वाघा बॉर्डर को लांघने की कोशिश कर चुकी थी लेकिन बीएसएफ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। परिवार ने बीएसएफ को बताया कि वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है तो उसे छोड़ दिया गया था।

पति से अलग होने के बाद से सुनीता नागपुर में अपनी मां के साथ रहती है। वह घर से 4 मई को पंजाब जाने के लिए कहकर निकली थी कि उसे 5 मई को कोर्ट में पेश होना है। लेकिन वह सीधे कारगिल पहुंच गई।
विज्ञापन

मानसिक तनाव से जूझ रही सुनीता
पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुनीता से पूछताछ की गई और इसके बाद भारतीय डिप्लोमेट के साथ संपंर्क किया गया। जांच खत्म होने के बाद सोमवार को उसे बीएसएफ के हवाले कर दिया गया। वहीं सुनीता के परिवार का इस बारे कहना है कि वह पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रही है। इसी के चलते, उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें: Punjab: तीन पुलिस मुलाजिम की गई नौकरी, बर्खास्त कर्मचारियों में महिला कर्मी भी शामिल, विभाग ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें