फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में तैनात गांव कीड़ी अफगाना के शहीद सैनिक गुरविंदर सिंह पुत्र भजन सिंह का बुधवार को सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुरविंदर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मंगलवार को शहीद हो गए थे। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह पिछले डेढ़ वर्ष से जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात थे। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग और जम्मू-कश्मीर से आए उनके साथी सैनिक शामिल हुए। इस मौके पर उन्हें सैन्य सलामी दी गई और सेना के अधिकारियों व गण्यमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गांव व आसपास के क्षेत्र से पहुंचे हजारों लोगों ने शहीद के परिजनों से दुख सांझा किया। गुरविंदर सिंह की तीन बहनें तथा दो भाई हैं। शहीद की अंतिम में सरपंच जसविंदर सिंह रंधावा, कैप्टन बलबीर सिंह, शहीद की बहनें बलजीत कौर, सर्बजीत कौर, दलजीत कौर, उनके जीजा सतविंदर सिंह, जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह, चाचा अजायब सिंह, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह, निशान सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें