फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: अपने ही विधानसभा क्षेत्र में घिरे नवजोत सिंह सिद्धू, अमृतसर पूर्वी में जमकर विरोध, नारेबाजी भी की गई

Tue, 31 Aug 2021 03:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

लगातार अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में घिर गए। अमृतसर पूर्वी विधानसभा में लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने सिद्धू का विरोध किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।  
विज्ञापन
लोगों ने की नारेबाजी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने ही विधानसभा क्षेत्र में घिर गए। सोमवार को उनके विधानसभा क्षेत्र में उनके ही खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुल्तानविंड रोड स्थित राम मंदिर के पास विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे सिद्धू को समर्थकों समेत घेर लिया। 

विज्ञापन


लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के समर्थकों पर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पूर्वी में समर्थकों के साथ विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोक इंसाफ पार्टी के विधानसभा प्रभारी सरजू दीक्षित के नेतृत्व में लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ इलाके के लोगों ने भी सिद्धू और उनके समर्थकों पर रिश्वतखोरी और कब्जा करने का आरोप लगाया।

सरजू दीक्षित ने कहा कि वार्ड नंबर 45 के पार्षद इलाके में कब्जा कर गुंडागर्दी कर रहे हैं। लोग अब इससे ऊब चुके हैं। सिद्धू साढ़े चार साल से कहां थे। अब विधानसभा के चुनाव आ गए हैं तो उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की याद आई है। उन्होंने कहा कि चुनावों में लोग सिद्धू को जरूर सबक सिखाएंगे। लोगों की नारेबाजी के बीच सिद्धू मीडिया से मिले बिना ही वहां से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें