अमृतसर। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने रिमांड के दौरान माना है कि उसी ने अपने गुर्गे शुभम को पुलिस हिरासत से फरार कराया था। गैंगस्टर शुभम अपने पिता की मौत का बदला हिंदू नेता विपिन शर्मा से लेना चाहता था। उसने अपने खास गुर्गे मनी को आदेश दिया था कि वह पुलिस हिरासत से शुभम को फरार करवाने में मदद करे। इसके बाद अक्टूबर 2018 में मनी ने शुभम को पुलिस हिरासत से गोलियां चलाकर फरार कराया था।
अमृतसर देहात पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जग्गू से पूछताछ कर रही है। चार दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने दोबारा बाबा बकाला की अदालत में उसे पेश किया। अब कलानौर की पुलिस ने उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है।