अमृतसर। अमृतसर देहात की पुलिस ने दिवाली की पूर्व संध्या पर चना के बाद ब्यास इलाका में छापेमारी करने के बाद अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने फेरुमान निवासी के घर से 30 किलो , पोटैशियम पटाखे बनाने वाली मशीन और तीन बोरी अवैध पटाखे बरामद किए हैं। ब्यास थाना में केस दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
फेरुमान रोड निवासी सुखजिंदर सिंह अवैध तौर पर पटाखे बना रहा है। इसके तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से पटाखे बनाए जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला 30 किलो पोटैशियम पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पटाखे बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन और तीन बोरी अवैध पटाखे बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी कौशल ने अधिकारियों और कर्मियों संग मनाई दिवाली
एसएसपी देहाती राकेश कौशल ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाई। कौशल ने इसके लिए अपनी रिहायश पर एक छोटा का कार्यक्रम रखा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिवाली पर बधाई देते हुए उन्हें तोहफे भी दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आने दिनों में चौकस रहते हुए किसी भी आतंकी वारदात की घटना को रोकने की ताकीद की। इस मौके पर उन्होंने सेवादारों को भी तोहफे बांटे।