फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में जत्थेबंदी ने एक दिन की भूख हड़ताल की

Wed, 13 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
भूख हड़ताल - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब तक का रास्ता खोलने की मांग को लेकर डेरा बाबा नानक में संघर्ष किया जा रहा है। इस रास्ते को खुलवाने के लिए बुधवार को भारत -पाक सीमा पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में करीब 20 लोगों ने एक दिन की भूख हड़ताल की और। इस दौरान संगत ने जपजी साहिब का पाठ भी किया। 
विज्ञापन


डेरा बाबा नानक की सीमा पर संगत रास्ता करतारपुर जत्थेबंदी की तरफ से मुख्य सेवादार बीएस गोराया के नेतृत्व में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल की गई। इस से पहले जत्थेबंदी के सदस्यों ने श्री करतारपुर साहिब तक रास्ता  के लिए अरदास की।

मुख्य सेवादार बाजवा और उनके भाई जत्थेदार रघबीर सिंह ने बताया कि वह पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा से रास्ता बनवाने के लिए पिछले 15 सालों से संघर्ष कर रहें हैं। इन्होंने बताया पंजाब सरकार ने इस रास्ते के लिए मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार इस मामले को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा केंद्र सरकार को सिखों की भावनाओं का सम्मान करते हुए श्री करतारपुर साहिब के रास्ते के संबंध में पाकिस्तान सरकार के साथ  बातचीत करनी चाहिए। इस मौके जत्थेदार रघबीर सिंह, जत्थेदार सुलक्खण सिंह, जगदीश  सिंह, रवेल सिंह, गुरिन्दरबीर सिंह, मंगल सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें