फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के सिविल अस्पताल में खुलेआम बिजली चोरी

Wed, 13 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बिजली सप्लाई लाइन पर बिजली चोरी के लिए कुंडी डालता ठेकेदार का करिंदा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण कार्य में ठेकेदार व उसके कारिंदे खुलेआम चोरी की बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ओर सिविल अस्पताल प्रशासन और बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। मीडिया की ओर से मामला उठाने पर ठेकेदार के कारिंदे मौके पर ही अपने उपकरण छोड़ फरार हो गए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के बाद गैरकानूनी बिजली सप्लाई न होने की बात कही। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल पठानकोट में बन रहे नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण कार्य का ठेका दिया गया है। निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाले लोहे के एंगल को काटने के लिए ठेकेदार के कारिंदे अस्पताल के बाहर से गुजरी लाइन पर कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने लगे। वहीं इस सबंधी जब ठेकेदार मिट्ठू से पूछा गया तो वह टाल मटोल करते हुए कुंडी को विभाग की मंजूरी बताने लगा। 

इसके बाद मीडिया ने मामले से विभाग के बड़े अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद बिजली विभाग के साउथ जोन के जेई प्रवीण ने अपनी टीम के साथ मौके का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियाें ने जब मौके पर पड़े वेल्डिंग सेट व अन्य उपकरणों के संबंध ठेकेदार से पूछा तो उसने यह सामान उसका होने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद जेई प्रवीण ने कहा कि वहां बिजली चोरी जैसी कोई स्थिति नहीं पायी गई है। वहीं इस संबंध मे जब एक्सईएन  ईश्वर चंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की दोबारा गहन जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें