फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब से हरियाणा में ले जाया गया अमृत सरोवर का पवित्र जल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। करनाल से सांसद और हरियाणा के खेलमंत्री के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल सोमवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में पहुंचा। हरियाणा के पानीपत जिला में 24 अप्रैल को श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस समागम करवाया जा रहा है। सांसद संजय भाटिया और खेल मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल के सभी सदस्य श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए और पानीपत में 9वें गुरु जी के बलिदान दिवस समागम के लिए पवित्र सरोवर से जल लिया। इससे पहले इस शिष्टमंडल ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में कीर्तन सरवण भी किया। इस अवसर पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में हरियाणा के सांसद ने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें ऐसे घटिया काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन

सांसद भाटिया और खेलमंत्री सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को पानीपत में हरियाणा सरकार की ओर से एक राज्यस्तरीय समागम श्री तेग बहादुर सिंह जी की शहीदी को लेकर करवाया जा रहा है। इस समागम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी का उदाहरण विश्व में कहीं नहीं मिलता। गुरु साहिब ने अपने सुपुत्र, अपने परिवार और माता जी ने शहीदी देकर आज हमें आजाद फिजां में सांस लेने का मौका दिया है।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि जिस स्तर पर गुरु साहिबान और शहीदों की ओर से अपना खून धरती को देकर आजादी ली गई है, इतिहासकारों ने उस स्तर का न्याय गुरु साहिबान और शहीदों के साथ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसे शुरू से ही स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के सिलेबस में डालने की केंद्र सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं और बहुत जल्द ही गुरु साहिबान की शहीदी और शहीदों की दास्तान स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के बाद प्रमुख शख्सियतों को यह पवित्र जल की दात पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। दिल्ली में श्री हनुमान जन्मोत्सव समागम पर शोभा यात्रा पर हमले की सख्त निंदा की। साथ ही कहा कि कुछ ताकतें भारत को विश्व के नक्शे पर अग्रणी नहीं देखना चाहतीं। ऐसी ताकतों की तरफ से ही इस तरह के घटिया काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, उनकी शारीरिक भाषा में किसी भी तरह का बदलाव नहीं आया। उन्होंने पानीपत में होने वाले कार्यक्रम बाबत जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा के एतिहासिक शहर पानीपत में यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम करवाया जाएगा, जिसके लिए वे सोमवार को श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर से जल लेने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन

- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें