फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हाई अलर्ट: अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में आतंकी हमले की आशंका, आईबी से मिला इनपुट, एनआईए ने डाला डेरा

Thu, 19 Aug 2021 10:51 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जिलों में आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे सकते हैं। आईबी से मिले इनपुट के बाद सुरक्षा बल मुस्तैद हैं। 
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के दौरान आतंकवादी पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जिले के धार्मिक स्थलों पर कहीं भी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। आईबी की सूचना के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ पिछले दिनों सीमा पर हैंड ग्रेनेड और हथियार मिलने के मामले में जांच के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने अमृतसर में डेरा जमा लिया है।

पिछले दिनों गिरफ्तार अमृतपाल सिंह और सैमी से पिस्तौल और हैंड ग्रेनेड पकड़े जाने के बाद इनका संपर्क यूके में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी गुरप्रीत सिंह खालसा के साथ सामने आया है।
विज्ञापन


आईबी के इनपुट के मुताबिक हथियारों की सप्लाई करने में भी बीकेआई के आतंकियों का हाथ शामिल होने की बात की पुष्टि हुई है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी अमृतपाल सिंह और सैमी को पुलिस रिमांड के दौरान अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया, ताकि और हथियार बरामद किए जा सकें।

यह भी सूचना है कि आतंकवादी हथियारों और विस्फोटकों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में घूम रहे हैं। उनका निशाना राखी और उसके बाद आने वाले त्योहारों के दौरान अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जिलों के धार्मिक स्थलों पर आतंकी वारदात को अंजाम देना है।

एनआईए की टीम और पुलिस यूके में बैठे आतंकी गुरप्रीत सिंह के संपर्कों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कुछ ठोस जानकारियां सामने नहीं आई। एसएसपी मजीठा (देहात) गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट हैं और हथियार मिलने के मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें