फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पाकिस्तान के नीरज भाई के इशारे पर दुबई, कनाडा, यूएसए और ऑस्ट्रेलिया से चल रहा हवाला कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 45 लाख हवाला राशि समेत मजीठ मंडी से कारोबारी रमन को किया था काबू
विज्ञापन


हवाला राशि मामले में अब आयकर विभाग के पहुंची शिकायत, कई करियाना कारोबारी हो गए अंडरग्राउंड

रविंदर शर्मा

अमृतसर। पाकिस्तान के हवाला कारोबारी नीरज भाई के इशारे पर दुबई, कनाडा, यूएसए और ऑस्ट्रेलिया के रास्ते हवाला कारोबार चल रहा था। पाकिस्तान की ओर से हेरोइन की खेप भारत आती थी और मजीठ मंडी यह कारोबारी हवाला के जरिए हेरोइन का पैसा पाकिस्तान भेजता था। इससे पहले वह सामने वाले से टोकन जरूर लेता, जिसके जैसा टोकन उसके पास पहले ही पहुंच जाता था।
हवाला कारोबार का खुलासा 45 लाख हवाला राशि समेत काबू किए गए रमन कुमार (55) से की गई जांच के बाद हुआ है। इस मामले में अमृतसर देहात पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। दूसरी तरफ एसएसपी सतिंदर सिंह ने इसमें आयकर विभाग को भी सूचित करते हुए जांच का हिस्सा बना लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि रमन ने माना कि करीब 20 साल पहले उसने फर्जी किसान विकास पत्र (केवीपी) बनवा धोखाधड़ी उस पर आरोप लगे थे जिसमें वह तीन माह जालंधर जेल में रह चुका है। हालांकि बाद में अदालत ने उसे रिहा कर दिया था। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी के उक्त मामले में रिहा होने के संबंधी दस्तावेज मंगवाए जा रहे हैं। आरोपी की जॉइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में पूछताछ की जाएगी। जहां अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


एसएसपी ने आरोपी रमन के पास 45 लाख रुपये कहां से आए, के बारे आयकर विभाग को जांच करने को कहा है। इसके साथ ही पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा भी आरोपी से उक्त पैसे के लेन देन बाबत पूछताछ कर रही है। आरोपी रमन से मिले मोबाइल फोन से पाकिस्तान, कनाडा, आस्ट्रैलिया, यूएसए के संदिग्ध लोगों के साथ बातचीत के सबूत मिले हैं। पांच के सिक्के, पांच रुपये के नोट विदेशी करंसी विभिन्न देशों में बैठे हवाला कारोबारी रमन के मोबाइल वाट्सएप पर भेज देते थे। इसके बाद आरोपी उस करंसी और सिक्कों के मुताबिक हवाला द्वारा लाखों रुपये की पेमेंट का भुगतान करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें