फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: भासरके भैणि में चलीं गोलियां, 9 साल का बच्चा जख्मी

Fri, 01 Mar 2024 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। घरिंडा थानाक्षेत्र गांव भासरके भैणि में कुछ लोगों ने रंजिश में गोलियां चलाकर एक नौ साल के बच्चे को जख्मी कर दिया है। पुलिस ने इसमें घटनास्थल से तीन खोल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घरिंडा थाना के गांव बासरके भैणि निवासी जय विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वीरवार को वह अपने घर की छत पर मौजूद था। इस दौरान उसका पड़ोसी राजिंदर सिंह उर्फ राजा और उसके दोस्त अभिषेक सिंह निवासी अटारी, अमन सिंह और शूटर उनके घर आए और परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे। यह देख जब वह छत से नीचे आए तो राजे ने ललकारा मारते हुए उसे पकड़कर मजा चखाने की बात कही।
विज्ञापन


जय विजय सिंह ने बताया कि राजे के दोस्त अभिषेक सिंह ने पिस्तौल निकालकर हवा में एक-दो फायर कर दिए। इस दौरान ही आरोपियों ने घर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस पर उसने राजे को ऐसा नहीं करने को कहा तो आरोपी राजे से अभिषेक सिंह के हाथों से पिस्तौल पकड़ उसकी तरफ गोली चला दी। वह तो सामने से हट गया मगर गोली उसके नौ साल के बेटे विराज सिंह की बाईं टांग में जा लगी।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि जख्मी बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि केस के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें