फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को मिला एक लाख का इनाम

विज्ञापन
डेरा बाबा नानक में कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा विजेता टीमों का इनाम वितरत करते हुए। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को डेरा बाबा नानक में ऑनलाइन युवा उत्सव के विजेताओं को कुल 15.90 लाख रुपये की राशि इनाम के रूप में वितरत किए। इस उत्सव का आयोजन सहकारिता विभाग ने किया था। इस ऑनलाइन उत्सव के तहत विजेता टीमों और छात्रों के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। इस अवसर पर डेरा बाबा नानक में चौथे दिन नौजवान कलाकारों द्वारा धार्मिक पेशकारियों ने समय को बांध दिया। इन मुकाबलों में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने ओवर ऑल विजयी रहते हुए बाबा नानक 550 सर्वोत्तम ट्राफी प्राप्त करते हुए 1.01 लाख रुपये नकद इनाम के रूप में हासिल किए। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान और पंजाबी यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इन ऑनलाइन युवा उत्सव के टीम मुकाबलों में विजेताओं को पहले,दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमवार 71 हजार, 51 हजार, और 31 हजार रुपये दिए गए। इसी तरह व्यक्तिगत मुकाबलों में पहले,दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को क्रमवार 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए गए। इन युवा उत्सव मुकाबलों का विषय भी श्री गुरु नानक देव जी के साथ संबंधित दिया गया था। इस मौके पर सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी को गुरु नानक देव जी द्वारा बताए गए मार्ग और फलसफे से अवगत कराना आज के समय की जरूरत है। उन्होंने पंजाब राज्य खेतीबाढ़ी विकास बैंक को ऑनलाइन युवा उत्सव को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी। इस मौके पर डीसी गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल, जिला शिक्षा अधिकारी सैंकेडरी गुरदासपुर, परमिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें