फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी वैन पलटी, 15 लोग घायल, पांच साल के बच्चे की हालत नाजुक

Mon, 11 Nov 2019 06:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटी वैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना ममदोट के अंतर्गत टी-प्वाइंट के पास संतुलन बिगड़ने से बारातियों से भरी वैन पलट गई। हादसे में 15 बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। बारात होशियारपुर के माहिलपुर के गांव मैली से ममदोट आई थी और वापस लौट रही थी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना ममदोट की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को ममदोट के सरकारी अस्पताल व फिरोजपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया। बारातियों का कहना है कि वैन का चालक शराब के नशे में था।

हादसे में जख्मी बाराती सुरेश कुमार ने बताया कि होशियारपुर के माहिलपुर के गांव मैली से बारात रविवार को ममदोट में आई थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वापस होशियारपुर लौट रहे थे। उनकी वैन का चालक शराब के नशे में था। जैसे ही ममदोट से उनकी वैन होशियारपुर के लिए रवाना हुई ममदोट से करीब नौ किमी दूर टी-प्वाइंट के पास वैन का संतुलन बिगड़ गया और वैन सड़क किनारे खेतों में पलट गई।
विज्ञापन


वैन पलटते ही चीखने-चिल्लाने की आवाज आसपास के क्षेत्र में गूंजने लगी। आसपास के गांव के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच वैन से जख्मी बारातियों को बाहर निकाला और अन्य वाहनों पर बैठाकर ममदोट और फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। 

एक पांच साल के बच्चे को गंभीर चोटें लगी। उसे फिरोजपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वैन में आठ पुरुष, छह महिलाएं व एक बच्चा सवार था। उधर, थाना ममदोट के सब-इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह का कहना है कि सड़क दुर्घटना में सभी बाराती सुरक्षित हैं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कई बारातियों की मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें