अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवानों ने 21 मार्च की रात को एक व्यक्ति को उस समय बीओपी रतन खुर्द से काबू किया जब वह पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास कर रहा था। बीएसएफ की 144 बटालियन के कंपनी कमांडर हरिंदर सिंह ने आरोपी को घरिंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जांच अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि रतन खुर्द से गिरफ्तार व्यक्ति मानसिक तौर पर कुछ कमजोर है। उसने अपनी पहचान गुजरात राज्य के अमरोली जिला निवासी शैलाश बाहया (35) के रूप में बताई है। शैलाश से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। शैलाश के परिवार के साथ बात करने के प्रयास किया जा रहा है।