फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया मानहानि केस: संजय सिंह अमृतसर कोर्ट में पेश, कहा- न्यायालय पर पूरी आस्था, न्याय मिलेगा

Sat, 29 Oct 2022 12:51 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बिक्रम मजीठिया ने उन पर मानहानि का केस दायर किया था। वह शुक्रवार को अदालत में पेश होने पहुंचे। जबसे उन पर केस दायर किया गया है, वे हर तारीख पर अदालत में पहुंचे हैं और अगली तारीख पर वे कोर्ट में फिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायालय में पूरी आस्था है कि उन्हें न्याय मिलेगा। पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने पिछले कुछ महीनों में जितना काम किया है, उतना काम आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं किया। गैंगस्टरों पर कानून का राज करने के लिए भगवंत मान की सरकार दिन रात काम कर रही है। संजय सिंह ने शुक्रवार को यह बात अदालत में पेश होने के बाद मीडिया से कही।

विज्ञापन


सांसद सिंह ने कहा कि बिक्रम मजीठिया ने उन पर मानहानि का केस दायर किया था, जिसमें वह शुक्रवार को अदालत में पेश होने पहुंचे। जबसे उन पर केस दायर किया गया है, वे हर तारीख पर अदालत में पहुंचे हैं और अगली तारीख पर वे कोर्ट में पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह के दौरान भगवंत मान की सरकार ने जितना काम किया है, उतना काम आजादी के बाद अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया। पंजाब में कानून-व्यवस्था पर पूछे गए सवाल के जवाब में संजय सिंह ने मीडिया से ही सवाल करते हुए कहा कि पिछले समय के दौरान कानून व्यवस्था का आपको पता है।
विज्ञापन


भगवंत मान की सरकार गैंगस्टरों पर कानून का राज कायम करने के लिए दिन रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुछ लोग भगवंत मान की सरकार को बदनाम करने के लिए कानून-व्यवस्था को लेकर हो-हल्ला कर रहे हैं।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल के भारतीय करंसी पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी जी और श्री गणेश की तस्वीर के बयान पर कहा यह बिल्कुल सही है। अरविंद केजरीवाल ने तो आज भारत के प्रधानमंत्री को यह पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि नोट के एक तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर रहे जबकि नोट की दूसरी तरफ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की फोटो रहनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें