फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: हथियारों की तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हथियारों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को थाना मकबूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अनवर सिंह, गुरप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, सूरज सिंह हैं और यह सभी मकबूलपुरा इलाके के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इन आरोपियों से पुलिस ने एक 12 बोर डबल बैरल राइफल और एक 32 बोर की पिस्तौल बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी मुताबिक थाना मकबूलपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हथियारों की खरीद-फरोख्त करते हैं और मौजूदा समय में भी किसी पार्टी को हथियारों की सप्लाई देने के लिए जा रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने नाकाबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ही आरोपियों के कब्जे से एक राइफल और एक पिस्तौल बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि संदीप सिंह लाडी फताहपुर जेल में नशा तस्करी में बंद है। संदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न अपराधों में कुल 18 केस दर्ज हैं। सूरज सिंह के खिलाफ नशा तस्करी के दो केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर ही है ताकि पता चल सके कि आरोपी हथियार कहां से मंगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें