फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: डीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद रंधावा का आरोप, कार्यालय से बाहर नहीं निकाल सकते डीसी, संसद की विशेष अधिकार कमेटी को करेंगे शिकायत
विज्ञापन

किसी भी दबाव तले काम नहीं करेगा प्रशासन : डीसी उमा शंकर गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। लघु सचिवालय गुरदासपुर में स्थित डीसी कार्यालय में उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर रंधावा, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी बहसबाजी हो गई। कांग्रेसी नेताओं द्वारा शब्दों के माध्यम से डीसी गुरदासपुर पर तीखे हमले किए गए और तल्ख रवैया अपनाया गया। विवाद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रशासन व पंचायती चुनावों संबंधी आरोप लगाए गए थे। इससे पहले डीसी कार्यालय समक्ष कांग्रेसी नेताओं और वर्करों ने धरना लगाकर पंजाब सरकार खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।
सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि वह डीसी गुरदासपुर उमा शंकर गुप्ता को मिलने गए थे। उन्हें पंचायती चुनाव के दौरान कांग्रेसी उम्मीदवारों को चूल्हा टैक्स और एनओसी न मिलने संबंधी बताया गया। इस दौरान डीसी ने नेताओं को कार्यालय से जाने की बात कही, जोकि उच्च कुर्सी पर बैठे अधिकारी को नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय लोगों का है। लोगों के प्रतिनिधियों के साथ ऐसे बात नहीं करनी चाहिए। इस संबंधी वह डीसी गुरदासपुर के खिलाफ लोकसभा की विशेष अधिकार कमेटी को लिखेंगे और शिकायत करेंगे, जिसमें चार प्रतिनिधि गवाही देंगे।
विज्ञापन


विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अपने हार को देखते हुए कांग्रेसी उम्मीदवारों को एनओसी व चूल्हा टैक्स की पर्ची नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंधी डीसी गुरदासपुर उमा शंकर गुप्ता का कहना है कि उन्होंने कांग्रेसी नेताओं की पूरी बात ध्यान से सुनी, लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने प्रशासन के दबाव बनाने का प्रयास किया गया। जबकि प्रशासन किसी भी दबाव तले काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन कानून अनुसार पूरा काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें