फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक बॉर्डर पर हादसा: डिफेंस ड्रेन की सफाई के दौरान गिरी मिट्टी, मजदूर की मौत, BSF ने बचाई चार की जान

Thu, 27 Oct 2022 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

ड्रेन विभाग की ओर से सीमावर्ती कस्बा खालड़ा के समीप गांव कलसियां खुर्द स्थित यूबीडीएस डिफेंस ड्रेन की सफाई का काम शुरू करवाया गया था। सफाई के काम में करीब 22 मजदूर लगे थे। करीब 11 बजे मिट्टी का तोंदा अचानक गिर गया। तोंदे के नीचे पांच मजदूर दब गए।
 
विज्ञापन
तरनतारन में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन में भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित खेमकरण के गांव कलसियां खुर्द के समीप यूबीडीसी डिफेंस ड्रेन की सफाई के दौरान पांच मजदूर मिट्टी में दब गए। बीएसएफ जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद चार मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि एक मजदूर की मौत हो गई। सुरक्षित निकाले गए मजदूरों को भिखीविंड के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
ड्रेन विभाग की ओर से सीमावर्ती कस्बा खालड़ा के समीप गांव कलसियां खुर्द स्थित यूबीडीएस डिफेंस ड्रेन की सफाई का काम शुरू करवाया गया था। ड्रेन विभाग के अधिकारी चानण सिंह भट्टी ने बताया कि गुरुवार सुबह चल रहे सफाई के काम में करीब 22 मजदूर लगे थे। करीब 11 बजे मिट्टी का तोंदा अचानक गिर गया। तोंदे के नीचे पांच मजदूर दब गए।
 
चार मजदूरों को विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया। गांव डल्ल निवासी चानण सिंह को गंभीर हालत में बाहर निकाल कर कस्बा खालड़ा के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सुरक्षित निकाले गए मजदूरों में हरचंद सिंह निवासी गांव डल्ल, शेर सिंह, सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह (तीनों निवासी) गांव वां तारा सिंह के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें