भारत-पाक सीमा पर स्थित महिंदरा पोस्ट पर सर्च अभियान दौरान बीएसएफ की 138 बटालियन को दो पैकेट हेरोइन मिले हैं। बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि महिंदरा पोस्ट पर बीएसएफ जवान सर्च अभियान चला रहे थे।
इस दौरान वहां पर हेरोइन के दो पैकेट मिले। इनका वजन दो किलो है। यह हेरोइन पाक तस्करों ने भारत भेजी थी। अमृतसर सेक्टर के डीआईजी सुमीर सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के नापाक इरादों को विफल करने के लिए सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है।