फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के दौरान उद्योगों को भेजे बिजली के नोटिस होंगे रद्द : सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी ने कहा कि कोविड काल के दौरान उद्योगों को भेजे गए बिजली के नोटिस रद्द किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास को लेकर वचनबद्ध है। पंजाब के फोकल प्वाइंट्स के विकास पर 147 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोनी ने यह बात शुक्रवार को अपने निवास पर फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन के शिष्टमंडल के साथ बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि अमृतसर के पुराने फोकल प्वाइंट का विकास करवाया जाएगा। राज्य भर के फोकल प्वाइंट्स के सुधार के लिए 147 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उद्योगपतियों की बड़े लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उद्योगों की और जाने वाली सड़कों का एरिया 6 कर्म से घटा कर 4 कर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि वैट टैक्सों में भी राहत दी गई है।
इस मौके पर फोकल प्वाइंट के प्रधान सन्दीप खोसला ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान बिजली विभाग ने बिना सूचित किए कट लगा दिए। सूचना नहीं होने के चलते उद्योग चलाए गए, जिस पर बिजली विभाग ने उन्हें नोटिस भेज दिए। इस पर सोनी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि यह नोटिस रद्द किए जाएंगे, क्योंकि बिजली विभाग के चेयरमैन के साथ उनकी बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें