कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की अनुपस्थिति में उनकी बेटी राबिया सिद्धू ने अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल ली है। राबिया सिद्धू विधानसभा क्षेत्र अमृतसर (पूर्व) में सक्रिय हैं। वे कई निर्माण कार्यों का शुभारंभ कर चुकी हैं हालांकि राबिया का कहना है कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं। उनका कहना है कि वह अपने पिता के काम में हाथ बटाएंगी और उनके विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगी।
इससे पहले पंजाब में कृषि कानूनों के विरोध दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए किसान संगठनों को समर्थन देते हुए अमृतसर में सिद्धू के घर पर उनकी बेटी राबिया सिद्धू की ओर से काला झंडा फहराया गया था। तब राबिया सिद्धू ने बोले सो निहाल के जयकारे लगाए थे और किसानों के हक में कृषि कानून रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार का विरोध करते हुए जय किसान जय जवान के नारे भी लगाए थे।