फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: इटली से आई महिला यात्री से कस्टम विभाग ने 49 लाख रुपये का सोना पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। कस्टम विभाग की ओर से श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इटली से आई महिला से 49 लाख 92 हजार रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। महिला से सोने के कंगन बरामद हुए है। जिस बारे वह कस्टम विभाग को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक इटली से नियोस कंपनी की फ्लाइट नंबर 534 शनिवार को एयरपोर्ट पर पहुंची। इसी दौरान एक-एक यात्री बाहर निकले और कस्टम विभाग की ओर से सभी की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री के सामान की चेकिंग की गई तो उसमें से सोने के कंगन बरामद हुए। इस सोने का कुल वजन 672 ग्राम था, जिसकी कीमत 49 लाख रुपये है। फिलहाल कस्टम विभाग ने सोना जब्त कर लिया है और कस्टम एक्ट 1962 के तहत अंडर सेक्शन 110 में कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें