शुक्रवार देर रात खंड वाला इलाके में मंदिर ठाकुरद्वारा पर ग्रेनेड हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों को पुलिस ने बिहार राज्य के माधोपुर जिले से पकड़ा है। तीनों आरोपी अमृतसर के ही रहने वाले हैं और उनके नाम करणवीर यादव मुकेश कुमार यादव और साजन सिंह है। ये तीनों आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल लिए काम कर रहे थे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद यहां से भाग कर सीधा बिहार चले गए और वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे। लेकिन तुरंत कार्रवाई करते हुए इन तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह कॉलर ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद टीम में सक्रिय हो गई थी और शहर को आने जाने वाले हर एक रास्ते पर लगे कैमरे को खंगाला गया। इसके बाद तुरंत कार्य करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा गया है। अभी तक की जान में पता चला है की आरोपी करणवीर यादव बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संपर्क में था और इसके खिलाफ पहले भी तरन तारण के सरहली थाने में ग्रेनेड, पिस्टल, नारकोटिक्स के केस दर्ज है और आरोपी फरार चल रहा था। इन आरोपियों को रविवार सुबह तक अमृतसर ले आया जाएगा। उसके बाद गहनता से पूछताछ की जाएगी।