ये जग्गू गैंग सदस्यों को वित्तीय मदद के साथ हथियार, वाहन और फरारी के दौरान आश्रय मुहैया करवाते हैं। उक्त दोनों अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में वांछित हैं। एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि 22 मई 2023 को मकबूलपुरा थाने में हत्या प्रयास व असलहा एक्ट में रवनीत सिंह उर्फ सोनू के बयान पर एफआईआर दर्ज की। इसमें रवनीत उर्फ सोनू ने कहा कि 21 मई की रात वह अपने दोस्तों के साथ गोल्डन गेट के पास ग्रीन वुड होटल खाना खाने गया था।
खाना खाकर जब वह होटल से बाहर निकले तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाई। पुलिस इस केस में अभी तक एक नाबालिग समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शूटरों शिवाला भाइयां के पास रहने वाले कुनाल महाजन, शरीफपुरा की गली पांच निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ लाडी को 28 मई 2023 को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद गुरदासपुर (बटाला) मॉडल टाउन सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले अजीत कुमार उर्फ चौड़ा को 30 मई को, यूपी के पीलीभीत माधोपुर निवासी प्रमुख सूत्रधार सिमरजीत सिंह उर्फ झुजार सिंह को 1 जून 2023 को और गुरदासपुर (बटाला) के कपूरी मोहल्ला निवासी सूरज उर्फ हैप्पी को 2 जून को गिरफ्तार किया।
परमदलीप सिंह उर्फ पम्मा पर चार मामले, कई अन्य केसों में भी वांछित
एसीपी (डी) गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने बताया कि यूपी के मथुरा जिला के कोसी कलां से गिरफ्तार आरोपी परमदलीप सिंह उर्फ पम्पा उर्फ सुखचैन सिंह के खिलाफ 8 जून 2012 को तरनतारन के हरिके थाने में हत्या का, 31 मई 2022 को एसएएस नगर मोहाली में लूट, 11 जून 2022 को मोहाली थाने में लूट व असलहा एक्ट के तहत 9 सितंबर 2022 को पटियाला के थाना त्रिपुरी में भी एक केस दर्ज है।
इसके अलावा पम्मा उर्फ सुखचैन सिंह ने 3 फरवरी 2023 को सदर थाना में अगवा कर 10 लाख वसूली, 16 मई को मेडिकल इन्क्लेव इलाका से पुलिस कर्मचारी से कार छीनने, 5 जुलाई 2023 जंडियाला गुरु थाना में लूट, धमकियां देने और असलहा एक्ट, इसी थाना में 12 दिसंबर 2022 को लूट व असलहा एक्ट और तरनतारन के सिटी थाने में 29 नवंबर 2021 को हत्या की कोशिश को अंजाम दिया था।