पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को भी कहा लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोलियां लगीं। पुलिस ने दो बदमाशों को काबू किया और मौके से दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां जांच में एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
डीएसपी सुरेश सैनी ओर सीआईए की टीम सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस जांच में शव की शिनाख्त राकेश उर्फ राका ( 32) निवासी सिसाना सोनीपत के रूप में हुई। राकेश उर्फ राका लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई निकला। वहीं घायल प्रवीण उर्फ सोनू जाट निवासी हरी नगर पानीपत के रूप में हुई सोनू जाट के पैर में गोली लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत देर रात करीब 11बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सबको फिलहाल माइनर ओटी में रखा है।
पानीपत में मांगी गई थी रंगदारी
प्रियव्रत उर्फ फौजी ने तहसील कैंप में एक मिष्ठान भंडार संचालक व एक डेयरी संचालक से 50 लाख से एक करोड़ तक की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में तहसील कैंप थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने पिछले दिनों प्रियव्रत को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भी धरपकड़ की जा रही थी। वही कुरुक्षेत्र में भी रंगदारी का एक मामला और सामने आया था। जानकारों का कहना है कि उक्त आरोपियों ने कुरुक्षेत्र में भी रंगदारी मांगी थी।