फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में अध्यापिका ने की डंडो से पिटाई, छह बच्चे अस्पताल में

Sat, 21 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
प्रताड़ना - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
नजदीकी गांव बोहानी के सरकारी एलीमेंटरी स्कूल में अध्यापिका ने छह बच्चों को डंडों से मारकर घायल कर दिया। घायल बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


इस मामले के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। घायल बच्चों की पहचान भावना, सोहानी दोनो पुत्रियां राम लुभाया, रिकाया पुत्र मोहम्मद शफ्फी, बारु व मोहम्मद मिर्का दोनों पुत्र मोहम्मद मक्खन और मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद रजा वासी बोहानी के तौर पर हुई है। 

सिविल अस्पताल में भर्ती बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में छुट्टी होने का शोर पड़ा तो बच्चे बाहर निकल गए। इस पर अध्यापिका ने उनके बच्चों को घेर लिया और डंडो से पीटा। अभिभावकों में बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अभिभावकों ने आरोपी अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें