फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने फेंका था महिला पर तेजाब

Sat, 21 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
कमिश्नरेट पुलिस के डिवीजन नंबर एक इलाके के ज्वाला नगर में तीन दिन पहले नंगलशामा से मायके आई एनआरआई की पत्नी पर तेजाब फेंकने की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तेजाब बेचने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी हरजीत सिंह, एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल काहलो ने बताया कि अलसीबा नामक महिला अपने मायके विवेक विहार आई हुई थी और इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। केस की जांच एसएचओ बलवीर सिंह व एसएचओ विमलकांत कर रहे थे। जांच के दौरान कई सुराग मिले जिनके आधार पर पुलिस ने विक्की निवासी लंबा पिंड को गिरफ्तार कर लिया।

विक्की ने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्त सन्नी निवासी कोटला के साथ मिलकर तेजाब फेंका था। यह तेजाब उन्होंने सावन केमिकल संतोखपुरा के मालिक सुखदेव से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने छापामारी की और सन्नी फरार हो गया जबकि तेजाब बेचने वाले सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के मुताबिक विक्की अलसीबा से के साथ प्यार करता था लेकिन अलसीबा उसको नजरअंदाज कर रही थी। इसी रंजिश में उसने उसपर तेजाब फेंक दिया। अलसीबा का इलाज मकसूदां के सेक्रेट हार्ट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें