फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: आप पार्षद के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, पति ने ही चलवाई थी गोलियां; पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 09:49 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जांच के दौरान पुलिस को मिले तथ्यों और पूछताछ में सामने आया कि यह फायरिंग बाहर से आए हमलावरों की ओर से नहीं की गई थी, बल्कि पार्षद के पति की योजना के तहत ही कुछ लोगों से गोलियां चलवाई गई थीं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देेते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के रतन सिंह चौक क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद के घर पर तीन दिन पहले हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस ने नया खुलासा किया है। 
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि पार्षद के पति ने ही अपने घर पर फायरिंग करवाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना के बाद पार्षद के पति इंद्रजीत सिंह बॉबी ने शिकायत दी थी कि उनकी भांजी ने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी, जिसका विरोध करने पर कुछ लोगों ने उनके घर पर गोलियां चला दीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को मिले तथ्यों और पूछताछ में सामने आया कि यह फायरिंग बाहर से आए हमलावरों की ओर से नहीं की गई थी, बल्कि पार्षद के पति की योजना के तहत ही कुछ लोगों से गोलियां चलवाई गई थीं।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दानिश, विशु निवासी फैजपुर, आकाश निवासी रामतीर्थ रोड, मानव निवासी राजासांसी ओर अशोक कुमार सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच के दौरान साजिश का पता चला, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्षद पद की से लगातार राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए जा रहे थे। जबकि ऐसे मामलों में खुद ही हालात खराब करने की कोशिश सामने आती है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें