पठानकोट में चोरी की बाइक के साथ पकडे़ गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
सीआईए स्टाफ की ओर से चक्की पुल पर लगाए गए नाके के दौरान तीन युवकों से चोरी की पांच बाइक पकड़ी गईं। वहंीं यह युवकों का ग्रुप नशा भी बेचता था। इनमें से एक युवक पीसीएल (पंजाब क्रिकेट लीग) में भी खेल चुका है तथा नशे का आदी है।
सीआईए स्टाफ के एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि एएसआई जसबीर सिंह की ओर से चक्की पुल पर नाका लगाया गया था। तभी तीन युवक दो मोटरसाइकिलों पर भदरोया की ओर जाते दिखे। शक के आधार पर इन्हें रोका गया तो पता चला गया उन्होंने यह दोनों बाइक चोरी की हुई हैं। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। सख्ती करने पर इन तीनों ने बताया कि वह बाइक चुराकर लाए थे।
वहंीं गुरदासपुर रोड पर इनकी ओर से चुराई गई तीन ओर बाइक का भी पता चला। इन युवकों की पहचान शुभम पुत्र नरिंद्र कुमार निवासी प्रेम नगर, गुरदासपुर, नरिंद्र कुमार पुत्र दिलीप कुमार, मोहल्ला इस्लामाबाद गुरदासपुर व सुखविंद्र उर्फ हैप्पी पुत्र सतपाल निवासी धीरा पठानकोट के रूप में हुई।
एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि सुखविंद्र उर्फ हैप्पी पीसीएल का खिलाड़ी रह चुका है तथा नशे का आदी है। वह अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर नशा सप्लाई तथा बाइक चोरी करता था। इन तीनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके पूछताछ जारी है जिसमें ओर जानकारियां मिल सकती हैं।