फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को ठगने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो काबू

Thu, 14 Jul 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
 सूबे के विभिन्न जिलों से संबंधित लोगों को काले जादू से रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगने वाले एक गिरोह को बठिंडा पुलिस ने बेनकाब किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्ट्रमाइंड प्रताप सिंह निवासी गुरुहरसहाय और एक महिला सदस्य जिन्नत खां को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से नगदी के अलावा नोटों के साइज के काटे हुए कागजी टुकड़ों को भी बरामद किया है। पुलिस ने इस गिरोह के बाकी बचे दो सदस्य मंगल सिंह और राजा सिंह निवासी गुरुहरसहाय की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
थाना केनाल कॉलोनी के एएसआई वरइंदर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रताप सिंह अपनी साथी महिला जिन्नत खां के साथ मिलकर काला जादू करने का काम करता था। इस दौरान उनकी जान पहचान मंगल सिंह और राजा सिंह से हुई, जो पंजाब के विभिन्न जिलों से संबंधित लोगों को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर इनके पास लेकर आते थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि इस गिरोह का मास्ट्रमाइंड अपनी महिला साथी के साथ शहर के ड्रीमलैंड रिसोर्ट के पास किसी अज्ञात जगह पर काला जादू कर लोगों से रुपये ऐंठ रहे हैं।

इसके तहत पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी की तो वहां से उक्त दोनों को चार हजार की नगदी व नोटों के साइज के कागजी टुकड़ों और एक पाइप समेत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि वह अब तक लोगों से दस लाख के करीब ठग चुके थे । 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें