फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में वारदात: घर में घुसकर रेता बुजुर्ग महिला का गला, तीन बेटे रहते हैं अलग, बीमार पति अस्पताल में  

Wed, 03 Nov 2021 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में वृद्धा के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
अमृतसर में बुजुर्ग महिला की हत्या। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में पुलिस जिला देहात के कंबो थाने के माहलां गांव में सोमवार रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी। वृद्धा के तीन बेटे हैं और तीनों अलग रहते हैं। वहीं वृद्ध महिला ने अपने बीमार पति को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब नौकरानी काम के लिए पहुंची। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की फॉरेंसिंक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से कुछ सैंपल ले लिए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - नाराजगी: नवजोत सिद्धू के खिलाफ सीएम चन्नी समेत पूरी पंजाब कैबिनेट लामबंद, अगले हफ्ते सोनिया व राहुल से होगी शिकायत 

कंबो थाने की एसआई हरसिमरत कौर ने कहा कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव में वृद्धा के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। राम नगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनकी मां शांति देवी और पिता किशन लाल माहलां गांव में अपने पुराने घर में अकेले रहते हैं। वे तीन भाई भी शहर के विभिन्न हिस्सों में अपने परिवारों के साथ रहते हैं। पिता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। पिता को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात उनकी मां घर में अकेली थी। रात को कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनकी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह नौकरानी हरप्रीत कौर ने उन्हें घटना की जानकारी दी। हरप्रीत कौर के घर पहुंचने पर घर अंदर से बंद था। काफी देर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से मां ने दरवाजा नहीं खोला। फिर हरप्रीत किसी तरह दीवार फांद कर घर में घुसी और कमरे में शांति देवी की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें