फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 19 Jul 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने दो व्यक्तियों पर जहरीला पदार्थ देकर पिता हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बेटे का आरोप है कि आरोपियों ने बीस लाख का कर्ज दिलाने के नाम पर पिता से पौने चार लाख रुपये ले लिए थे। थाना तारागढ़ पुलिस ने बेटे के बयानों के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मृतक की पहचान ताराचंद (56) निवासी फिरोजपुर कलां के रूप में हुई है। मृतक के बेटे सुरेश ने बताया कि उसके पिता ताराचंद को 20 लाख रुपये का कर्ज दिलाने की बात कहकर अशोक कुमार निवासी कुलियां नंगल व पटवारी हरजीत सिंह ने अपनी बातों में फंसा लिया। इसके लिए उक्त दोनों ने पिता ताराचंद से करीब पौने चार लाख रूपये भी ले लिए थे। बाद में कर्ज भी नहीं दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता यह रकम आरोपियों से लेने के लिए दीनानगर गए थे। वहां से लौटते समय पिता गांव तंगोशाह के पर हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसके पिता को निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता ने मौत से पहले उसे यह बताया था कि उक्त आरोपियों ने उसे जहरीला पदार्थ दे दिया है। थाना तारागढ़ के प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई जांच शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें