एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य को उपचार के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नानपारा क्षेत्र में ग्राम सिसवारा निवासी रामसरन (40) गांव के आशीष (25) और जावेद (27) के साथ बाइक से नानपारा जा रहा था। नानपारा-नवाबगंज मार्ग स्थित मथुरा पुल के निकट एक पिकअप वाहन बाइक को ठोकर मार दी।
इस हादसे में रामसरन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।