फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कौन है दीपिका लूथरा? जिसे मिली जान से मारने की धमकी, अमृपाल के निशाने पर इन्फ्लुएंसर, Video

Fri, 13 Jun 2025 07:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के बाद एक और इन्फ्लुएंसर को धमकी मिली है। इनफ्लुएंसर दीपिका को भी निहंग अमृतपाल सिंह महरो ने धमकी दी है।  
विज्ञापन
इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या निहंग अमृतपाल सिंह महरो ने ली है। कमल कौर की हत्या के बाद अब अमृतपाल सिंह ने अमृतसर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को भी जान से मारने की धमकी दी है। निहंग अमृतपाल ने वीडियो जारी कर दीपिका को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने अश्लील वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। अमृतपाल सिंह ने यह भी कहा कि पार्किंग सिर्फ बठिंडा में ही नहीं है और लाश मिलना भी जरूरी नहीं है। 

विज्ञापन


इससे पहले दो महीने पहले अमृतपाल ने बटाला रोड निवासी दीपिका लूथरा से मुलाकात भी की थी। उसने दीपिका के एक वीडियो पर आपत्ति जताई थी। अमृतपाल का कहना था कि ऐसा कंटेंट पंजाब के बच्चों को प्रभावित करता है। दीपिका ने तब माफी मांगी थी और आगे ऐसा कंटेंट न डालने का वादा किया था।

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह अपने वीडियो में कहा रहा है कि उसके पास दीपिका के साथ राजीनामे के लिए आए लोगों के नाम और नंबर हैं। सिर्फ वीडियो में दिख रहे लोगों को ही नहीं, बल्कि पंजाब की धरती को गंदा करने वाले सभी लोगों को भी सावधान किया जा रहा है।

वहीं इस पर दीपिका लूथरा ने कहा कि वह इस तरह के किसी भी झमेले में नहीं पड़ना चाहती है। वह पहले ही कंटेंट के लिए माफी मांग चुकी है और सारा मैटर खत्म कर चुकी है। अब उसे नहीं पता कि धमकी क्यों दी जा रही है। दीपिका लूथरा ने कहा कि उसे दो महीने पहले मोगा बुलाया गया था और फिर माफी मंगवाई गई थी। इसके बाद उसने सारे कंटेंट अकाउंट से डिलीट कर दिए, जिन पर ऐतराज था। उसके बाद कोई भी डबल मीनिंग कंटेंट नहीं डाला गया। बावजूद उसे सरेआम क्यों टारगेट किया जा रहा है और उसे धमकी क्यों दी जा रह है, वह नहीं जानती। दीपिका ने कहा कि जो मोगा में उसके लिए पुलिस को शिकायत करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने नहीं सुना।
विज्ञापन


पुलिस से मांगी सुरक्षा
वहीं दीपिका ने अब सरकार और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है और कहा कि इस धमकी के बाद से वह और उसका परिवार घबराया हुआ है। परिवार वाले शहर छोड़कर जाने की बात कर रहे हैं, लेकिन वो नहीं जाना चाहती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें