फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: जम्मू एंड कश्मीर बैंक के बाहर युवक को गोली मार लूटी नगदी, एक्टिवा पर आए थे लुटेरे

Wed, 12 Jul 2023 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बुधवार सुबह एक व्यक्ति पैसे जमा करवाने के लिए मजीठ मंडी स्थित जेएंडके बैंक पहुंचा। जब वह गेट पर था तो एक्टिवा सवार युवकों ने उससे पैसों वाला बैग छीनने की कोशिश की। उसने बैग नहीं छोड़ा, तो आरोपियों ने पहले उस पर किरच के साथ हमला कर दिया।
विज्ञापन
अमृतसर में लूट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में लूट की वारदात पर लगाम नहीं लग रही। बुधवार सुबह मजीठ मंडी स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक के गेट पर एक व्यक्ति बैंक में पैसे जमा करवाने पहुंचा था। इस दौरान उसका पीछा कर रहे एक्टिवा सवार युवकों ने उसे बैंक के दरवाजे पर गोली मार कर उससे नकदी लूट ली और फरार हो गए। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Punjab: फरीदकोट के कोटकपूरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरी, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत, एक लड़की घायल


पहले किरच से किया हमला, फिर मारी गोली
घटना सुबह करीब सवा दस बजे की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह एक व्यक्ति पैसे जमा करवाने के लिए मजीठ मंडी स्थित जेएंडके बैंक पहुंचा। जब वह गेट पर था तो एक्टिवा सवार युवकों ने उससे पैसों वाला बैग छीनने की कोशिश की। उसने बैग नहीं छोड़ा, तो आरोपियों ने पहले उस पर किरच के साथ हमला कर दिया। किरच लगने से जख्मी होने के बाद भी इस व्यक्ति ने पैसों वाला बैग नहीं छोड़ा तो एक्टिवा सवार युवकों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर उसे गोली मार दी। इसके बाद लुटेरे उससे पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया। डी डिवीजन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक के बाहर और आस-पास के बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें