फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: पंच को थप्पड़ मारने के मामले में महिला सरंपच सहित तीन पर केस, पंच पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा

Wed, 12 Jul 2023 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

बाबरा गांव में विकास कार्यों की बैठक के दौरान पंच को थप्पड़ मारा था। सरपंच की शिकायत पर पंच पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के बाबरा गांव में पिछले सप्ताह ग्राम सभा की बैठक में हुए विवाद के दौरान महिला सरपंच ने पंच काे थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने महिला सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की तरफ से कहा जा रहा है कि सरपंच की शिकायत पर पंच पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बाबरा गांव निवासी पंच वेदपाल की शिकायत पर महिला सरपंच साधना, जोगेंद्र पुत्र नंदकिशोर व आशीष सचिव ग्राम पंचायत बाबरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वेदपाल का आरोप है कि बैठक के दौरान सरपंच ने प्रस्ताव पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया था।

जब हस्ताक्षर करने से इन्कार किया तो उसे सरपंच ने थप्पड़ जड़ दिया। वहीं दूसरी ओर सरपंच ने भी गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में रविवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार काउंसिल के प्रदेशाध्यक्ष भी गांव में पहुंचे थे। उस समय पंच पक्ष की तरफ से उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - सुंदरपाल, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें