फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: बाइक पर जा रहे युवक को पीछे से मारी गोली, मौके पर भी मौत; जंडियाला गुरु में वारदात

Thu, 06 Mar 2025 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जंडियाला गुरु का रहने वाला मनप्रीत सिंह बुधवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बाजार में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से किसी ने गोली चला दी जो मनप्रीत सिंह को लगी और वह बाइक से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के जंडियाला गुरु में बाइक पर जा रहे एक युवक को किसी ने पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार देर रात हुई।  युवक का नाम मनप्रीत सिंह है और वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर जा रहा था।
विज्ञापन


गोली मारने वाले कौन लोग थे और इसके पीछे क्या कारण रहा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं सूचना मिलने पर थाना जंडियाला की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जंडियाला गुरु का रहने वाला मनप्रीत सिंह बुधवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बाजार में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से किसी ने गोली चला दी जो मनप्रीत सिंह को लगी और वह बाइक से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डीएसपी रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है, ताकि पता चल सके गोली चलाने वाले कौन लोग थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें