फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने के आरोप में एक गिरफ्तार, तीन फरार

Tue, 10 Jan 2017 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
गैस कटर से एटीएम काट नकदी लूटने वाले 4 सदस्यीय गिरोह का तरनतारन पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बाकी के 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। गिरफ्तार अआरोपी ने कबूल किया है कि वह पंजाब भर में डेढ़ दर्जन एटीएम से पौने दो करोड़ रुपये लूट चुके है। 

एसपी (आई) रुपिंदर भारद्वाज, डीएसपी अमनदीप कौर, अश्विनी कुमार ने बताया कि थाना सरहाली के प्रभारी मनजिंदर सिंह और पुलिस चौकी नौशहरा पन्नुआं के प्रभारी मनप्रीत सिंह ने गैस कटर से एटीएम काटकर नकदी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने  आरोपी दलजीत सिंह सोनू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी हरिके पत्तन को गिरफ्तार करके पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसके गिरोह में चरणजीत सिंह नंदू निवासी दविंदर नगर तरनतारन, शंकर सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी रांझे की हवेली अमृतसर, जगत नरायण उर्फ काका पुत्र मोती राम निवासी बाबा साहिब चौक अमृतसर भी शामिल है। 

गिरोह प्रदेश के विभिन्न शहरों में गैस कटर की मदद से एटीएम मशीनों को काटकर नगदी लूटता है। सोनू ने पुलिस को बताया कि चरणजीत सिंह नंदू अपनी पत्नी संदीप कौर, जगत नरायण काका अपनी पत्नी सरबजीत कौर, शंकर सिंह अपनी पत्नी परमिंदर कौर को दिन के समय विभिन्न शहरों में एटीएम का जायजा लेने के लिए भेजते थे और फिर खुद रैकी करते थे।
विज्ञापन


मौका पाते ही गैस कटर की मदद से एटीएम काटकर नकदी लूट लेते थे। गिरोह ने अब तक डेढ़ दर्जन एटीएम से पौने दो करोड़ की राशि लूटी गई है। आरोपी दलजीत सिंह सोनू को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गैस सिलेंडर आक्सीजन, एक गैस सिलैंडर छोटा, एक गैस कटर और गैस कटर का पाइप बरामद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें