पुलिस थाना रंगड नंगल के आधीन आते गांव बाठां वाली मोड़ के पास सोमवार की रात के नौ बजे चार युवकों ने एक दुकानदार से 30 हजार रुपये और अन्य कुछ जरूरी कागजात लूटकर फरार हो गए। वारदात के वक्त दुकानदार स्कूटर पर वापस अपने घर जा रहा था। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना रंगड नंगल पुलिस को दी गई शिकायत में दुकानदार मोहर सिंह वासी वैरोंनगल ने बताया कि उसकी करियाना की दुकान गांव अम्मों नंगल के अड्डे पर है। रोजाना की तरह सोमवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके अपने स्कूटर पर घर वापस जा रहा था। जब वह बाठां वाली मोड़ की पक्की सड़क पर पहुंचा।
इसी बीच पीछे से दो बाइक पर सवार चार युवक आए। इस दौरान बाइक सवारों ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह स्कूटर समेत सड़क गिर गया। इसके बाद चारों ने युवकों ने उसे दबोच लिया। एक ने स्कूटर की डिग्गी में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए। लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन, दुकान की चाभियां और अन्य जरूरी कागजात भी छीन लिे। इसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
पुलिस ने फिलहाल चार अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।