फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में पुलिस चेक पोस्ट से दिनदहाड़े गार्डर चोरी

Mon, 20 Jun 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
अमृतसर राजस्थान नेशनल हाईवे पर हरिके पत्तन में बनाई गई चेक पोस्ट। जहां से दिन-दिहाड़े गार्डर चोरी हुए है। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दीनानगर आतंकी हमले के बाद चौकसी के मद्देनजर अमृतसर-राजस्थान राष्ट्री राजमार्ग पर कस्बा हरिके पत्तन में बनाई गई पुलिस चेक पोस्ट से दिनदहाड़े गार्डर चोरी हो गए। मामले की जानकारी पर एसएसपी मनमोहन शर्मा ने डीएसपी पट्टी से रिपोर्ट मांगी है।  
विज्ञापन


तरनतारन जिले के थाना हरिके पत्तन की पुलिस ने राष्ट्रीय मार्ग पर पक्का मोर्चा बनाकर चेक पोस्ट बनाई थी। इस चेक पोस्ट पर रात-दिन पक्के तौर पर नाकाबंदी की जाती रही। बारिश और आंधी से बचने लिए ईंटों की बुर्जियां तैयार करवाकर उन पर लोहे के गार्डर रखे थे।

अमृतसर में वित्त मंत्री अरुण जेटली की आमद को लेकर व्यवस्था पुलिस जब इस चेक पोस्ट से नदारद हुई तो अज्ञात लोगों ने चेक पोस्ट पर रखे लोहे के गार्डर व अन्य सामान चोरी करके ले गए। चेक पोस्ट के दरवाजे पर लगाया गया ताला भी तोड़ दिया गया। मामला की सूचना रविवार की जब मिली तो पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। 
विज्ञापन


एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा का कहना है कि हरिके पत्तन चेक पोस्ट पर ताला टूटने और लोहे के गार्डर चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की सारी रिपोर्ट डीएसपी सब डिवीजन पट्टी दविंदर सिंह संधू से मांगी गई है। उन्होंने बताया कि चेक पोस्ट पर किन जवानी की तैनाती थी और इसे खाली क्यों छोड़ा गया, इसका भी जवाब मांगा गया है।

घटनास्थल के आसपास रहने वाले हरजीत सिंह, दलजीत सिंह, पंजाब सिंह, हीरा सिंह, मंगलबीर सिंह, हरमन शर्मा, किरन मेहता ने बताया कि तीन दिन पहले इसी चेक पोस्ट पर लावारिस हालत में लाइट मशीन गन वाली सरकारी गाड़ी खड़ी होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीय लोगों ने चोरी की इस वारदात को गंभीर बताते मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें