फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी: पेट्रोल पंप बंद होने के बाद आए युवकों ने पेट्रोल मांगा, मना करने पर अंधाधुंध फायरिंग; एक की माैत

Mon, 14 Apr 2025 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के मजीठा के पास देर रात पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। गोली लगने से पंप के एक कर्मचारी की माैत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
अमृतसर में पेट्रोल पंप पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कस्बा मजीठा के गांव कालेर मंगत में रविवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर आए कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी गौतम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना मजीठा पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पेट्रोल पंप के मालिक तजिंदर सिंह लाठी ने बताया कि देर रात को बाइक पर कुछ युवक पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे। उस समय पंप बंद कर दिया गया था। ऐसे में कर्मचारियों ने तेल भरने से इनकार कर दिया। इस बात से भड़के आरोपी युवकों ने पहले तो कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली उनके कर्मचारी गौतम निवासी उत्तर प्रदेश के सीने में जा लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें