फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जेई के सिर पर खून सवार, नशे में धुत होकर चलाई दनादन गोलियां, 19 साल के युवक को मार डाला

Wed, 30 Jul 2025 07:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में बिजली बोर्ड के जेई ने नशे में धुत होकर गोलियां चला दी। आरोपी ने दनादन पांच राउंड फायर किए। एक गोली लगने से 19 साल के युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। विवाद रास्ते में खड़ी आरोपी जेई की कार को हटाने को लेकर शुरू हुआ था। एक राहगीर ने जेई को कार हटाने के लिए कहा। इस पर जेई घर पर खड़ा होकर बहस करने लग गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जेई ने गुस्से में आकर घर की बालकोनी से दनादन गोलियां चला दी। रास्ते से गुजर रहे युवक को एक गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान 19 वर्षीय विक्की के तौर पर हुई है। वह मजीठा रोड पर गंडा सिंह कॉलोनी का रहने वाला था। वहीं गोली लगने से दो अन्य राहगीर भी जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वारदात की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात के तुरंत बाद आरोपी जेई परिवार सहित मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक मंगलवार रात को आरोपी जेई ने गली में अपनी गाड़ी खड़ी की हुई थी। इसी दौरान एक राहगीर ने गाड़ी हटा कर रास्ता देने के लिए कहा। आरोपी जेई शराब के नशे में धुत था। वह राहगीर से बहस करने लगा और गालियां देने लग पड़ा। जब राहगीर ने विरोध किया तो आरोपी जेई ने अपने घर से गोलियां चलानी शुरू कर दी। आरोपी ने कुल राउंड फायर किए। एक गोली वहां से गुजर रहे विक्की के सिर पर लगी और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गोलियां अन्य दो लोगों को भी लगी।

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी हरसंदीप सिंह ने बताया कि केस दायर कर लिया है। आरोपी फरार है। लेकिन जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें