फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बहू निकली सास की कातिल, आशिक के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश, बुजुर्ग को तड़पा-तड़पा कर मारा डाला

Wed, 11 Mar 2026 06:25 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में बुजुर्ग महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बहू ने की थी। बहू ने अपने आशिक के साथ बुजुर्ग सास को बड़ी बेरहमी से मारा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी बहू और उसका आशिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के थाना गेट हकीमा की टीम ने इंदिरा कॉलोनी, झब्बाल रोड स्थित घर में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या को 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहू मिंटी शर्मा ने अपने आशिक दलवीर सिंह उर्फ लाडी के साथ मिलकर बुजुर्ग सास की बेरहमी से हत्या की थी। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान कमलेश रानी (65) पत्नी ओम प्रकाश निवासी इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई थी। इस मामले की शिकायत मृतका की बहू मिंटी शर्मा ने ही दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मिंटी शर्मा के इंदिरा कॉलोनी निवासी दलवीर सिंह उर्फ लाडी के साथ अवैध संबंध थे। मृतका कमलेश रानी इन संबंधों का विरोध करती थी, जिस कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी के चलते मिंटी शर्मा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास कमलेश रानी की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 9 मार्च को परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में दीनानगर गए हुए थे। इसी दौरान मिंटी ने दलवीर सिंह को एसी ठीक करने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर तकिये से गला घोंटकर कमलेश रानी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला। बाद में पुलिस और घरवालों को उलझाने के लिए घर की अलमारी तोड़कर चोरी का नाटक रचा गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें