फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी से 5 लाख रुपये लूटे

Fri, 28 Oct 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पिस्टल दिखाकर लूट। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के बाहर शुक्रवार को कपड़ा व्यापारी रमेश कुमार अरोड़ा से मारपीट कर दो लुटेरे कैश से भरा बैग लूट कर ले गए।
विज्ञापन


चर्चा है कि बैग में 10 से 12 लाख रुपये थे। वहीं व्यापारी और पुलिस का कहना है कि पांच लाख रुपये की लूट हुई है। व्यापारी रमेश कुमार एचडीएफसी बैंक में कैश जमा करने के लिए जा रहे थे। वारदात की जानकारी मिलते ही डीसीपी इंवेस्टीगेशन गगन अजीत सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 

विजय नगर गली नंबर तीन निवासी रमेश कुमार कपड़े का व्यापार करते है और टाहली बाजार में उनकी दुकान है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर से लाखों रुपयों से भरा बैठ लेकर एक्टिवा पर घर से निकले। यह रुपये उन्हें एचडीएफसी बैंक में जमा करने थे। बैंक उनकी गली के बाहर ही है। वह मेन रोड पर पहुंचे तो पहले से ही उनका पीछा कर रहे दो लुटेरों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लुटेरे ने उन्हें धक्का दिया तो वह जमीन पर गिर गए। इतनी देर में दूसरे लुटेरे ने बैग छीन लिया। दोनों लुटेरे पैदल ही वहां से भाग खड़े हुए। एक-दो युवकों ने पीछा कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर लुटेरों ने पिस्टल निकाल ली और युवकों को गोली मारने की धमकी दी। पिस्टल देखर युवक पीछे हट गए और लुटेरे वहां से भाग निकले। डीसीपी गगनअजीत सिंह का कहना है कि पूरे इलाके में पुलिस को मुस्तैद कर दिया है और इस वारदात को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें