मोहल्ला शहीद ऊधम सिंह में एक दंपति को चाकू से हमलाकर घायल कर दिया गया। घायल दंपति के बयान पर थाना सुल्तानविंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि आरोपी किरयाना की दुकान से बीस हजार रुपये भी उठा ले गए हैं। गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कर्म सिंह (40) उसकी पत्नी जसप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले कुलवंत सिंह ने उसकी दुकान से लिए उधार सामान लिया था।
उधार के पांच सौ रुपये मांगने पर कुलवंत ने मन्नी समेत अन्य साथियों के साथ चाकू मारकर उसे और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। झगड़े में बीचबचाव करने आए 70 वर्षीय जगतार सिंह को भी हमलावरों ने धक्का मार दिया। इससे वह चुटहिल हो गए।