पंजाब में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सोमवार की तड़के तरन तारन जिले के सीमांत गांव में भी एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। क्षतिग्रस्त ड्रोन उक्त इलाके में पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चलाए सर्च अभियान के दौरान राजोक गांव के बाहर एक खेत से मिला।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवान तरन तारन जिले के पाक सीमा के साथ सटे गांव राजोके इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी तो जवानों ने उस पर फायर खोल दिए। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने तुरंत उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने सोमवार सुबह पुलिस के साथ चलाए सर्च अभियान के दौरान गांव के बाहर स्थित एक खेत से डीजेआई मेट्रिस आरटीके 300 ड्रोन बरामद हुआ। जिसकी जांच करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।