फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने समधी को छत से नीचे फेंका, मौत

Wed, 19 Aug 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अरलीभन्न में मंगलवार देर रात दामाद के घर में घुसकर सास और उसके एक साथी ने उसके पिता को घर की छत से धक्का दे दिया। सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही की पुलिस ने दामाद के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी सास और उसके साथी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

लाड़ी मसीह पुत्र पूर्ण मसीह वासी अरलीभन्न ने बताया कि अक्सर उनकी पत्नी सुखराज के साथ उनकी अनबन बन रहती थी। इसके कारण उनकी सास उनके घर में दखलअंदाजी करती थी।

चार दिन पहले उनकी पत्नी झगड़ा करके मायके चली गई थी। मंगलवार देर रात करीब दस बजे उनकी सास भोली पत्नी सादक मसीह वासी देहड़ बलविंदर सिंह वासी बबरी गुरदासपुर के साथ उनके घर पर आ धमकी और मारपीट की कोशिश की।
विज्ञापन


जब उनके पिता पूर्ण मसीह ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की और छत से नीचे धक्का दे दिया। नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही के प्रभारी इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें